Breaking

Friday, October 23, 2026

Dhanteras पर सोना कैसे खरीदें: Gold ETF vs Digital Gold (SGB बंद)


धनतेरस आते ही घर में एक बात पर जोरों से चर्चा होती है कि "इस बार कुछ न कुछ सोना तो लेना ही है।" पहले सोना खरीदने का मतलब था- ज्वैलर की दुकान, भीड़, और मेकिंग चार्ज का झंझट। अब सोना खरीदने के कई तरीके हैं, और हर तरीके का अपना फायदा-नुकसान है।

आज Dhanteras par sona kaise kharide इसी पर बात करते हैं, ताकि आप त्योहार की परंपरा भी निभा लो और पैसा भी न डूबे।

पहले यह तय करो: पहनना है या निवेश करना है? यह सबसे ज़रूरी सवाल है।


🔺पहनना या शादी में देना है: तो असली गहना या सिक्का ही ठीक है।
🔺सिर्फ निवेश करना है: तो गहने की ज़रूरत नहीं, बाकी तरीके सस्ते पड़ते हैं।

गहने में मेकिंग चार्ज 8% से 25% तक लग सकता है, और बेचते समय यह पैसा वापस नहीं मिलता। इसलिए निवेश के लिए गहना सबसे महंगा रास्ता है।

तरीका 1: Gold ETF

Gold ETF एक ऐसा फंड है जो सोने की कीमत के हिसाब से चलता है। इसे आप शेयर की तरह डीमैट अकाउंट से खरीदते-बेचते हैं।

फायदे:

🔺सोने की शुद्धता और चोरी की कोई चिंता नहीं
🔺मेकिंग चार्ज नहीं लगता
🔺जब चाहो बाज़ार खुला हो तो बेच सकते हैं 
🔺बहुत छोटी रकम से शुरू कर सकते हैं 

नुकसान:

🔺डीमैट अकाउंट चाहिए
🔺हर साल थोड़ा खर्च (expense ratio) कटता है
🔺आप सोना हाथ में नहीं पकड़ सकते, धनतेरस की "फीलिंग" थोड़ी कम होती है

तरीका 2: Digital Gold

मोबाइल ऐप से आप मात्र 10 रुपये से भी सोना खरीद सकते हैं और ऐप आपके नाम का सोना अपने पास सुरक्षित रखता है। आप जब चाहे बेच सकते हैं।

फायदे:

🔺खरीदना बेहद आसान
🔺डीमैट नहीं चाहिए
🔺छोटी रकम से हो जाता है

नुकसान: और यह ध्यान से पढ़ना:

🔺खरीद पर आमतौर पर 3% GST लगता है
🔺खरीदने और बेचने के भाव में फर्क रहता है
🔺यह SEBI की निगरानी में नहीं आता। 
SEBI ने पिछले साल साफ चेतावनी दी थी कि डिजिटल गोल्ड प्लेटफॉर्म उसके दायरे में नहीं हैं, इसलिए कुछ गड़बड़ हुई तो आपके पास निवेशक सुरक्षा वाला रास्ता नहीं होगा।

तो अगर Digital Gold लेना ही है, तो बड़ी रकम इसमें मत डालो, और किसी जाने-माने प्लेटफॉर्म से ही लो।

SGB के बारे में: अब यह क्यों नहीं मिल रहा?

आपने Sovereign Gold Bond (SGB) का नाम कभी न कभी ज़रूर सुना होगा। कभी यह सोने में निवेश का सबसे अच्छा तरीका माना जाता था, क्योंकि सोने की कीमत के साथ साल में 2.5% ब्याज भी मिलता था।

लेकिन नई SGB series अब जारी नहीं होती। आखिरी series फरवरी 2024 में आई थी, और सरकार ने साफ कर दिया है कि वह इसे आगे नहीं चला रही, क्योंकि उसके लिए यह महंगा कर्ज़ पड़ता था। इसलिए आप सीधे सरकार से नया SGB नहीं खरीद सकते।

जिनके पास पहले से SGB है, उनके बॉन्ड चलते रहेंगे और मैच्योरिटी पर पैसा मिलेगा। शेयर बाज़ार में पुराने SGB कभी-कभी मिल जाते हैं, पर दो बातें याद रखो:

🔺भाव अक्सर सोने की असली कीमत से थोड़ा अलग होता है
🔺नए नियम के मुताबिक टैक्स की छूट सिर्फ उन्हीं को मिलती है जिन्होंने बॉन्ड जारी होते समय खरीदा और मैच्योरिटी तक रखा। बाज़ार से खरीदने पर वह छूट नहीं मिलती। खरीदने से पहले ताज़ा नियम ज़रूर देख लो।

यानी नया निवेश करने वालों के लिए SGB अब कोई विकल्प नहीं है।

आसान तुलना

Gold ETF

🔺डीमैट चाहिए?: हां
🔺अलग से ब्याज: नहीं
🔺खरीद पर खर्च: ब्रोकरेज + छोटा सालाना खर्च
🔺नियम/सुरक्षा: SEBI के दायरे में
🔺आसानी से बेचना: आसान

Digital Gold

🔺डीमैट चाहिए?: नहीं
🔺अलग से ब्याज: नहीं
🔺खरीद पर खर्च: करीब 3% GST + भाव का फर्क
🔺नियम/सुरक्षा: SEBI के दायरे में नहीं
🔺आसानी से बेचना: आसान

तो मैं क्या करूंगा?

अगर सिर्फ निवेश करना है तो Gold ETF सबसे सीधा और साफ रास्ता है। अगर परंपरा के लिए कुछ चाहिए, तो एक छोटा सिक्का खरीद लो और बाकी निवेश ETF में रखो।

सोने में कितना लगाएं?

कोई तय आंकड़ा नहीं है, पर आम तौर पर लोग अपने कुल निवेश का 5% से 10% तक सोने में रखते हैं। सारा पैसा सोने में डालना ठीक नहीं है, क्योंकि सोना कई साल तक एक ही भाव पर अटका भी रह सकता है।

धनतेरस की भीड़ से बचने की ट्रिक

धनतेरस के दिन सोने के भाव और ज्वैलर के ऑफर दोनों ऊपर-नीचे होते हैं। हो सके तो दो-तीन दिन पहले से भाव देखना शुरू कर दो और एक दिन में सब न खरीदकर दो-तीन हिस्सों में खरीदारी करना बेहतर होगा।

आप इस धनतेरस सोना किस रूप में लेने वाले हो? कमेंट में बताओ।

यह भी पढ़ें:

Disclaimer: सोने के भाव ऊपर-नीचे होते रहते हैं और कोई रिटर्न पक्का नहीं है। यह निवेश की सलाह नहीं है। हम SEBI-रजिस्टर्ड सलाहकार नहीं हैं। फैसला लेने से पहले ताज़ा नियम और भाव खुद जांच लें।

No comments:

Post a Comment